दिल्ली के 05 सरकारी अस्पताल
दिल्ली के 5 सबसे बेहतरीन सरकारी अस्पतालों के बारे में जानकारी देंगे। जैसे कि हम सभी जानते हैं, इलाज का खर्च दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है और कई बार निजी अस्पतालों के भारी बिल लोगों की परेशानी बढ़ा देते हैं। ऐसे में अगर आप एक अच्छे सरकारी अस्पताल की तलाश में हैं जहां आपकी सेहत के साथ कोई समझौता न हो, तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।
दिल्ली के 5 सबसे बेहतरीन सरकारी अस्पताल
यहाँ हमने दिल्ली के 5 प्रमुख सरकारी अस्पतालों की सूची तैयार की है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)

AIIMS का नाम सुनते ही गुणवत्ता और विशेषज्ञता की छवि सामने आती है। भारत में कई AIIMS अस्पताल हैं, लेकिन दिल्ली स्थित AIIMS मुख्यालय है और इसे किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है।
i) यहां पर देश के बड़े-बड़े नेता, सेलेब्रिटी और अधिकारी इलाज के लिए आते हैं।
ii) AIIMS में 2500 से अधिक बेड, 800 से अधिक ICU बेड, और 50 से अधिक विभाग हैं।
iii) यहां पर लगभग हर प्रकार का इलाज उपलब्ध है।
AIIMS के डॉक्टर और स्टाफ अपनी उच्च योग्यता और सेवा के लिए जाने जाते हैं। यही कारण है कि यह अस्पताल हमारी सूची में पहले स्थान पर है।
More information to visit AIIMS Hospital Website
सफदरजंग अस्पताल

सफदरजंग अस्पताल की स्थापना 1942 में विश्व युद्ध के दौरान एक बेस अस्पताल के रूप में की गई थी। आजादी के बाद इसे भारत सरकार ने टेक ओवर कर लिया और यह सभी प्रकार के इलाज के लिए एक प्रमुख केंद्र बन गया।
i) शुरुआत में यह अस्पताल 200 बेड का था, लेकिन वर्तमान में इसकी क्षमता 1500 से अधिक बेड की है।
ii) यहां दिल्ली ही नहीं, बल्कि हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार, और अन्य राज्यों के मरीज भी इलाज के लिए आते हैं।
iii) यहां की उन्नत सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टर इसे दूसरे स्थान पर रखने के लिए उपयुक्त बनाते हैं।
More information to visit Safdarjung Hospital Website
गोविंद बल्लभ पंत (GB पंत) अस्पताल

इस अस्पताल की स्थापना 1961 में पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा की गई थी। शुरुआत में यह 200 बेड का अस्पताल था, लेकिन वर्तमान में यह 700 से अधिक बेड की सुविधा प्रदान करता है।
i) हर साल यहां OPD में 3 लाख से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं।
ii) यहां डॉक्टरों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर भी उपलब्ध हैं।
iii) इस अस्पताल की विश्वसनीयता और सुविधाओं के कारण इसे हमारी सूची में तीसरे स्थान पर रखा गया है।
iv) यह अस्पताल हृदय, न्यूरोलॉजी, और गैस्ट्रोलॉजी के विश्वस्तरीय इलाज के लिए जाना जाता है।
More information to visit GB Pant Hospital Website
राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल

यह अस्पताल बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास दिल्ली के केंद्र में स्थित है। पहले इसे “विलिंगटन अस्पताल” के नाम से जाना जाता था। इसकी स्थापना ब्रिटिश सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए केवल 54 बेड के साथ की थी। आजादी के बाद इसे भारत सरकार ने टेकओवर कर लिया।
i) वर्तमान में यह अस्पताल 30 एकड़ में फैला हुआ है और 1200 से अधिक बेड के साथ काम करता है। यहां CGHS मरीजों के लिए नर्सिंग होम की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
ii) इस अस्पताल में किसी भी इमरजेंसी मरीज को इलाज के लिए मना नहीं किया जाता।
iii) इसमें 200 से अधिक ICU बेड और 150 से अधिक उच्च-योग्य डॉक्टर उपलब्ध हैं।
iv) सालाना लगभग 18 लाख लोग यहां इलाज कराने आते हैं।
v) यह सभी सुविधाएं इसे चौथे स्थान पर रखने का कारण बनाती हैं।
More information to visit RML Hospital Website
लोकनायक जयप्रकाश (LNGP) अस्पताल

यह अस्पताल दिल्ली गेट के पास स्थित है और इसका सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन भी दिल्ली गेट है। यह अस्पताल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सिर्फ 4 किलोमीटर की दूरी पर है। इसकी स्थापना 1930 में लॉर्ड इर्विन ने केंद्रीय जेल के परिसर में करवाई थी। उस समय यह अस्पताल 350 बेड का था।
दिल्ली की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए इस अस्पताल की क्षमता समय के साथ बढ़ाई गई। 1977 में इसका नाम बदलकर “लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल” कर दिया गया। वर्तमान में यह अस्पताल 1600 बेड की क्षमता के साथ कार्य करता है। इसमें 100 से अधिक ICU बेड और 200 से अधिक क्वालिफाइड डॉक्टर मौजूद हैं। यही वजह है कि यह अस्पताल हमारी सूची में पांचवें स्थान पर है।
अगर आप किफायती और विश्वसनीय इलाज की तलाश में हैं, तो दिल्ली के ये सरकारी अस्पताल आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकते हैं। ये सभी अस्पताल बेहतरीन सुविधाओं और अनुभवी डॉक्टरों की टीम के साथ आपकी सेवा के लिए तत्पर हैं।
More information to visit Lok Nayak Hospital Website
दिल्ली के 5 प्रमुख सरकारी अस्पताल और उनके फायदे
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के फायदे
स्थान: अंसारी नगर, नई दिल्ली
i) भारत का सबसे प्रतिष्ठित सरकारी अस्पताल।
ii) विशेषज्ञ डॉक्टर और अत्याधुनिक तकनीक।
iii) न्यूनतम शुल्क पर उच्च स्तरीय उपचार।
iv) दुर्लभ और जटिल बीमारियों के लिए विशेष केंद्र।
सफदरजंग अस्पताल
सफदरजंग अस्पताल के फायदे
स्थान: सफदरजंग एन्क्लेव, नई दिल्ली
i) विशाल और सभी प्रकार के उपचार सुविधाएं।
ii) मरीजों की बड़ी संख्या को संभालने की क्षमता।
iii) मेडिकल छात्रों के लिए प्रमुख शिक्षण संस्थान।
लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (LNJP)
लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (LNJP) के फायदे
स्थान: बहादुर शाह जफर मार्ग, नई दिल्ली
i) ट्रॉमा और इमरजेंसी सेवाओं के लिए प्रसिद्ध।
ii) संक्रामक रोगों के इलाज के लिए विशेष सुविधाएं।
iii) बजट के अंदर इलाज के लिए उपयुक्त।
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (RML)
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (RML) के फायदे
स्थान: बाबा खड़क सिंह मार्ग, नई दिल्ली
i) कार्डियोलॉजी और न्यूरोलॉजी के लिए प्रसिद्ध।
ii) सीनियर सिटिज़न्स के लिए विशेष सुविधाएं।
iii) विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता।
जीबी पंत अस्पताल (G.B. Pant Hospital)
जीबी पंत अस्पताल (G.B. Pant Hospital) के फायदे
स्थान: जवाहरलाल नेहरू मार्ग, दिल्ली गेट के पास
i) न्यूरोलॉजी और हृदय रोगों के लिए अग्रणी।
ii) मेडिकल रिसर्च और उपचार का केंद्र।
iii) मरीजों को लंबी अवधि का इलाज प्रदान करता है।
क्यों हैं दिल्ली के सरकारी अस्पताल अच्छे?
आधुनिक उपकरण: नई तकनीक और उन्नत मेडिकल उपकरण उपलब्ध हैं।
विशेषज्ञ डॉक्टर: अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टर हर समय उपलब्ध रहते हैं।
इमरजेंसी सेवाएं: 24×7 इमरजेंसी सेवाएं बिना किसी भेदभाव के उपलब्ध हैं।
शिक्षा और शोध केंद्र: मेडिकल शिक्षा और रिसर्च के लिए यह अस्पताल अग्रणी हैं।
Read Blogs or Article – Heaven Blog
Read article on topics related to Investment, Health Tips, Travel Places or New Technology.
For any queries mail us on infoheavenblog@gmail.com
Read Previous Blog – Best 09 Wellbeing Tips for a More Superior Life – Health Tips